Breaking News

दिव्यांग और बुजुर्गों में वोटिंग के लिए दिखा उत्साह:अजमेर की 122 ग्राम पंचायत में वोटिंग

अजमेर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में ग्राम पंचायत के सरपंच और पंच के लिए वोटिंग शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। 122 ग्राम पंचायतों में 804 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। एक ग्राम पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत नांद के अलावा सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़, केकड़ी की सभी ग्राम पंचायत में चुनाव हो रहे हैं। श्रीनगर में दिव्यांग पंकज ने सुबह पहुंचकर की वोटिंग, वहीं सावर में समय पर पहले पहुंचे वोटर को गेट पर रोका। इस दौरान बुजुर्गों महिलाओं और दिव्यांगों में भी उत्साह दिख रहा।

No comments