अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट- सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन आतंकी की फांसी पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में इंडियन मुजाहिदीन के दोषी अहमद बावा उर्फ अब्बू अबुबकर बरेलवी की मौत की सजा पर रोक लगा दी है। इस हमले में 56 लोगों की मौत हुई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस एजी मसीह और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड भी मंगवाया है। अहमद बावा ने गुजरात हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उसकी मौत की सजा बरकरार रखी गई थी।

No comments