Breaking News

उदयपुर- मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए लक्ष्यराज मेवाड़:बारिश के बीच निकली यात्रा

महारणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ की पत्नी विजयराज कुमारी का निधन हो गया। विजयराज कुमारी का उदयपुर में 425 साल पुरानी छतरियों के बीच महासतिया में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान लक्ष्यराज भावुक हो गए। महासतिया में अंतिम संस्कार की परम्पराएं बारिश के बीच निभाई गईं। इससे पहले पूर्व राजपरिवार के आधिकारिक निवास शंभू पैलेस से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

No comments