Breaking News

किश्त वसूली के लिए पहुंचे फायनेंस कम्पनी के कारिन्दों की कार छीनी

श्रीगंगानगर में निजी फायनेंस कम्पनी की फायनेंस की किश्त वसूली के लिए पहुंचे कारिंदों से मारपीट करके उनकी कार छीन ली गई। घटना जैतसर कस्बे में खुला बंदी शिविर के निकट की है। पुलिस के अनुसार पे्रमनगर मोकलसर राजियासर निवासी शाहरूख खान ने रिपोर्ट दी कि वह मनबा फायनेंस कम्पनी में टीएम पद पर कार्यरत है। 24 सितम्बर को सूरजपाल से बाइक की किश्त लेने गये थे। उसने बाइक फायनेंस करवाई थी। सूरजपाल ओपन जेल जैतसर के निकट रहता है। किश्त वसूली के लिए कार में मेरे साथ सद्दाम हुसैन, राजपाल, शाह रसूल, इसराइल, मनीर भी आये थे।

No comments