Breaking News

तीन महीने के मानसून ब्रेक के बाद कल खुलेगा टाइगर टूरिज्म

तीन महीने के मानसून ब्रेक के बाद राजस्थान में टाइगर टूरिज्म फिर गुलजार होगा. कल से रणथंभौर, सरिस्का, मुकुंदरा, रामगढ़ विषधारी समेत रिजर्व खुलेंगे. मानसून में जंगल को प्राकृतिक ब्रेक मिला, हैबिटेट और वन्यजीवों पर विशेष निगरानी. फायरलाइन, सफारी ट्रैक, सड़क-पगडंडियों और पर्यटक सुविधाओं पर काम हुआ. नई पर्यटन सीजन में बेहतर सफारी व्यवस्था, निगरानी और सुरक्षा पर फोकस रहेगा. राजस्थान में बाघों की संख्या बढ़कर 149 पहुंची है. जिसमें रणथंभौर में सर्वाधिक 72 बाघ, सारिस्का में 56 बाघ, इसी साल प्रदेश में 53 शावकों का जन्म, सारिस्का में सर्वाधिक 28 शावक, बढ़ती संख्या संरक्षण की बड़ी उपलब्धि है.

No comments