झालावाड़ में 2-बांधों के गेट खोले, सवाईमाधोपुर में सड़कें डूबीं:दौसा में झमाझम बरसात
राजस्थान के 24 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण दौसा, सवाई माधोपुर, झालावाड़, जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
सवाई माधोपुर में शहर के कई इलाकों की सड़कें डूब गई हैं। रणथंभौर में शेरपुर-खिलचीपुर की रपट पर पानी आने से सुबह रास्ता बंद हो गया। झालावाड़ में तीन घंटे लगातार बारिश के बाद कालीसिंध, छापी बांध के कुल 5 गेट खोले गए हैं। वहीं, जयपुर और आसपास के इलाकों में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है।

No comments