Breaking News

हरी मिर्च तो कोई फ्रॉक का चुनाव चिन्ह मांग रहा

नगर निकाय चुनाव में आज दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी पूरी होने के बाद 4 सितंबर को निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को उनके दल का चुनाव चिह्न मिलेगा, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी कैंची, चूडिय़ां, बांसुरी, चारपाई, गैस चूल्हा, आइसक्रीम और टॉफी जैसे कई रोचक चुनाव चिह्नों के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। इनमें हरी मिर्च, कैंची, चूडिय़ां, मोतियों का हार, बांसुरी, हारमोनियम, गुब्बारा, स्कूल का बस्ता, पेंसिल बॉक्स, कोट, फ्रॉक और लिफाफा जैसे चुनाव चिह्न शामिल हैं।

No comments