मेड़ता क्षेत्र से जुड़ी 4 ट्रेनों का रूट बदला
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर और सोनपुर मंडल में तकनीकी कार्य के चलते मेड़ता क्षेत्र से होकर गुजरने वाली 4 ट्रेनों का रूट बदला गया है। इनमें भगत की कोठी-कामाख्या, कामाख्या-भगत की कोठी, गुवाहाटी-बाड़मेर और गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस शामिल हैं।
ये ट्रेनें मेड़ता रोड और डेगाना रेलवे स्टेशन पर ठहरती हैं, इसलिए रूट परिवर्तन का असर मेड़ता क्षेत्र से इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। हालांकि, मेड़ता रोड और डेगाना के ठहराव में बदलाव नहीं किया गया है।

No comments