Breaking News

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से आवाजाही बाधित

केदारनाथ पैदल मार्ग पर सोमवार सुबह चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यात्रियों की आवाजाही सुरक्षा की दृष्टि से रोक दी गई। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड ने प्रात: आठ बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को इसकी सूचना दी। मौसम अनुकूल होने के बाद भीमबली से गौरीकुंड की ओर आने वाले यात्रियों को सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सावधानियों के साथ चरणबद्ध तरीके से निकाला जा रहा है।

No comments