जयपुर में डिलीवरी बॉय से लूट:कार से आए बदमाशों ने 20 हजार कैश-मोबाइल छीना
जयपुर में डिलीवरी बॉय से लूट का मामला सामने आया है। कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर डिलीवरी बॉय से कैश-मोबाइल छीन लिया। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन कार सवार लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे ष्टष्टञ्जङ्क फुटेजों को खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।
एएसआई मानसिंह ने बताया- करौली के कुडग़ांव निवासी संतराम मीना से लूट की वारदात हुई। वह स्वीगी कंपनी में डिलीवरी पार्टनर का काम करता है

No comments