पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़े जाने पर भारत ने कार्रवाई की मांग
पाकिस्तान के नरवाल जिले के सिराज गांव में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को कथित रूप से तोड़े जाने की खबरों पर भारत ने कड़ी चिंता जताते हुए घटना की निंदा की है। भारत ने पाकिस्तान सरकार से मामले की तत्काल और पारदर्शी जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ऐसी घटनाएं पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की असुरक्षा और उनकी धार्मिक स्वतंत्रता तथा पूजा स्थलों के कथित उल्लंघन की ओर ध्यान दिलाती हैं। भारत ने पाकिस्तान से घटना की तत्काल, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराने का आग्रह किया है।

No comments