दौसा में निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर, 14 पार्षद बने
दौसा नगर परिषद में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से दूर रहने के कारण निर्दलीय पार्षद बोर्ड गठन में किंगमेकर की भूमिका में होंगे। 55 वार्डों के सभी नतीजे अब सामने आ चुके हैं। कांग्रेस ने 24 सीटें, भाजपा ने 17 और निर्दलीयों ने 14 सीटें जीती हैं। बोर्ड बनाने के लिए 28 सीटों का बहुमत चाहिए, यानी कांग्रेस बहुमत से 4 और भाजपा 11 सीट दूर है। ऐसे में दोनों प्रमुख पार्टियों के लिए निर्दलीयों का समर्थन अहम होगा।
काउंटिंग की शुरुआत में भाजपा मजबूत नजर आई थी। पहले 17 वार्डों में भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 4 और निर्दलीयों ने 4 सीटें जीती थीं। इसके बाद कांग्रेस ने लगातार बढ़त बनाई और मुकाबला पलट दिया।

No comments