Breaking News

बच्चों से भरी वैन रोडवेज बस से टकराई, 10 बच्चों समेत करीब 1 दर्जन जख्मी

पंजाब के मनसा जिले के कस्बा बरेटा के नेशनल हाईवे पर सुबह के समय एक निजी स्कूल वैन की पीआरटीसी बस से भिड़ंत होने से 10 स्कूली बच्चों सहित चालक को काफी गहरी चोटें लगी है। जिनको ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार गांव किशनगढ़ के एक निजी स्कूलों की वैन सुबह के समय बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी कि नेशनल हाईवे पर आगे जा रही पीआरटीसी के अचानक ब्रेक लगने से स्कूल वैन बस के पीछे जा धसी।

No comments