Breaking News

रेलवे जंक्शन पर 15 बोतल क्रश मशीनें शुरू

दौसा के बांदीकुई जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने के लिए 15 बोतल क्रश मशीनें शुरू की गई हैं। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे ने जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म पर ये मशीनें लगाई हैं। बड़े रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर अब बांदीकुई जंक्शन पर भी यात्रियों को खाली पानी की बोतलों के निस्तारण की सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से बांदीकुई जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म पर कुल 15 बोतल क्रश मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों का इस्तेमाल यात्री पानी पीने के बाद खाली प्लास्टिक की बोतलों को तुरंत क्रश करने के लिए कर सकेंगे।

No comments