Breaking News

जयपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। बीएल संतोष के जयपुर दौरे को निकाय चुनाव से पहले पार्टी के संगठनात्मक और चुनावी प्रबंधन की समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। नगरीय निकाय चुनाव को बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से एक तरह के 'सेमीफाइनलÓ के तौर पर देख रही है। ऐसे में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का राजस्थान दौरा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

No comments