नागौर में ऊंट पर सवार होकर वोट देने आए भाजपा-पार्षद
नागौर जिले की 9 नगरीय निकायों को आज शहरी सरकार का नया मुखिया मिल जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
नागौर नगर परिषद के वार्ड नंबर 34 से विजयी भाजपा पार्षद पन्नालाल सभापति चुनाव में मतदान के लिए ऊंट पर सवार होकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। चुनाव को लेकर अब पार्षदों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

No comments