नौकरानी पर 16 तोला सोने के जेवर चोरी करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में के ब्लॉक स्थित एक घर से 16 तोला सोने के जेवर चोरी करने के आरोप में घर की नौकरानी व उसके देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार 80 के ब्लॉक निवासी अभिनव कालड़ा पुत्र ओमप्रकाश कालड़ा ने रिपोर्ट दी कि मेरे घर में रजनी बर्तन व सफाई का काम करती है। मैंने एक सप्ताह पूर्व घर की सफाई की। घर की आलमारी में रखे सोने के जेवर संभाले तो गायब थे।
आलमारी में 16 तोला सोने के जेवर नहीं थे। रजनी से जेवरों के बारे में पूछा तो उसने घर पर काम करना ही छोड़ दिया।

No comments