दो साल से फरार तस्कर सोते हुए पकड़ा गया:6 राज्यों में छिपता रहा
एएनटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर भैराराम को पाली के तखतगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दो साल में 6 राज्यों में करीब 16 ठिकाने बदलकर छिपता रहा। एएनटीएफ ने 'ऑपरेशन मदभ्रमरÓ के तहत सूचना तंत्र और निगरानी के आधार पर उसके किराए के मकान पर दबिश दी और उसे सोते हुए पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब 15 दिन पहले फिर से डोडा-पोस्त तस्करी में सक्रिय हुआ था।

No comments