Breaking News

कश्मीर में एनआईए की छापेमारी, 7 ठिकानों पर तलाशी, स्थानीय मददगारों के नेटवर्क की जांच

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को कश्मीर में 7 ठिकानों पर छापेमारी की। कुलगाम में 2, बांदीपोरा में 3 और सोपोर में 2 जगहों पर तलाशी ली गई। इस दौरान एनआईए की टीमों के साथ स्थानीय पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़ी कथित आतंकी साजिश की जांच के तहत की गई है। एजेंसी ऐसे स्थानीय ओवर ग्राउंड वर्कर्स के नेटवर्क की जांच कर रही है, जिन पर घुसपैठ कर आए आतंकियों को रहने, आने-जाने और दूसरी तरह की मदद देने का शक है।

No comments