Breaking News

आज 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, पारा 40 पार:अब तक 21 फीसदी कम बरसात

राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू होने के साथ ही बारिश का दौर कमजोर पडऩे लगा है। आज केवल 4 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से लगे एरिया के अलावा उदयपुर संभाग के एरिया में हल्के बादल छाए रहे। चित्तौडग़ढ़ के कुछ इलाकों में दिन में हल्की बारिश हुई। कम बारिश के कारण इस साल सितंबर में भी मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही। यहां दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हुआ।

No comments