Breaking News

हिमाचल के सैंज में बादल फटने से तबाही

हिमाचल में सुचैहण पंचायत के नूहड़ा वाटरफॉल क्षेत्र में शुक्रवार को बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक तेज बारिश के बाद आए बाढ़ के पानी और मलबे ने क्षेत्र में कई जगहों पर नुकसान पहुंचाया। तेज बहाव की चपेट में आने से करीब छह पुलियाएं बह गईं, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। वहीं गांवों को जोडऩे वाले पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ के पानी ने क्षेत्र की कई पेयजल योजनाओं की पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचाया है।

No comments