जैसलमेर में 73 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ महिला गिरफ्तार
जैसलमेर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 73.60 ग्राम अवैध एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की। पुलिस ने महिला के बैग से एमडी बरामद की है। महिला मध्यप्रदेश की रहने वाली है और जैसलमेर में किराए के मकान में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार पकड़ी गई एमडी काफी महंगी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

No comments