Breaking News

बीसलपुर बांध में पानी कम हो रहा: किसानों की चिंता बढ़ी

ोंक समेत जयपुर, अजमेर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध के भराव क्षेत्र में तेज बारिश नहीं होने से बांध का जलस्तर दिनों दिन घट रहा है। दो दिन में एक सेंटीमीटर बांध का जलस्तर घटा है। आज सुबह 6 बजे बीसलपुर बांध का जलस्तर कुल भराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर के मुकाबले 314.07 आर एल मीटर है। जबकि 1 सितंबर को बांध का जलस्तर 314.08 आर एल मीटर था। बांध के गिरते जलस्तर को लेकर अब किसानों की चिंता बढ़ती का रही है। किसानों का मानना है कि बांध पूल भर जाता तो बांध से उन्हें पर्याप्त पानी रबी फसलों के लिए मिल जाता।

No comments