Breaking News

पितरों को तर्पण करने गए पटवारी चंबल नदी में डूबे

धौलपुर में पितरों को तर्पण करने चंबल नदी पर गए पटवारी मोहनलाल गुप्ता पैर फिसलने से डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की गई। नदी में लगातार खोजबीन जारी है। पटवारी गुप्ता का आज रिटारयमेंट था। जानकारी के मुताबिक, मोहनलाल गुप्ता बुधवार सुबह अपने बेटे चित्रांश गुप्ता के साथ चंबल नदी पर गए थे। बताया जा रहा है कि नदी किनारे उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिर गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी। इसके बाद पुलिस टीम और गोताखोर मौके पर पहुंचे।

No comments