Breaking News

ब्रिक्स सम्मेलन के चलते आगरा में नहीं मिली जगह तो लखनऊ में उतरा अमेरिकी प्लेन

ब्रिक्स सम्मेलन के बीच एक अमेरिकी चार्टर विमान की भारत में मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया। यह विमान आगरा जा रहा था, वहां पहले से ही पार्किंग की उपलब्धता नहीं थी। शैक्षिक भ्रमण पर निकले अमेरिकी नागरिकों को लखनऊ में उतारकर सड़क मार्ग से आगरा ले जाया गया। पायलट ने लखनऊ एटीसी से संपर्क किया और लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की। आइसलैंड एयर के 757-200 बोइंग विमान को लखनऊ से आज सोमवार दोपहर दो बजे रवाना किया जाएगा।

No comments