रामदेवरा में भादवा मेले की तैयारियां शुरू:क्यूआरटी और बम निरोधक दस्ते ने किया निरीक्षण
भादवा मेले को देखते हुए रामदेवरा में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम मे डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता और एटीएस के अधिकारियों ने बाबा रामदेव की समाधि परिसर का निरीक्षण किया। टीम ने परिसर के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध वस्तुओं और सामान की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान रामदेवरा पुलिस थाना के एएसआई दाईदान सिंह और श्रवण चौधरी ने सुरक्षा टीम को समाधि परिसर का भ्रमण करवाया। उन्होंने टीम को परिसर के विभिन्न स्थानों और वहां की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी।

No comments