राजस्थान में 16 सितंबर से होंगी खेल प्रतियोगिताएं
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के चलते राजस्थान के स्कूली खेलों का कार्यक्रम बदल गया है। शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 की 70वीं जिला, राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी छात्र-छात्रा खेल प्रतियोगिताओं की तारीखों में संशोधन किया है। पहले जारी खेल कैलेंडर के अनुसार अगस्त में प्रतियोगिताएं आयोजित होनी थीं लेकिन अगस्त-सितम्बर में नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम घोषित होने और सरकारी शारीरिक शिक्षकों सहित अन्य कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी लगने की संभावना के कारण प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम बदलना पड़ा है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 16 सितम्बर से शुरू होगा।

No comments