Breaking News

बिना स्वीकृति मुख्यालय जाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर होगी कार्रवाई


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान ने बिना सक्षम अनुमति के जिला एवं राज्य मुख्यालय पर आने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मिशन निदेशक की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में बिना पूर्व स्वीकृति मुख्यालय पर पाए जाने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जवाबदेही भी तय होगी।
आदेश के अनुसार कई मामलों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी , स्टाफ नर्स, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अन्य कार्मिक बिना सक्षम अनुमति के जिला व राज्य मुख्यालय पहुंच जाते हैं। इससे वे अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित रहते हैं और आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

No comments