Breaking News

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे-बहू ने वोटर बनने के लिए आवेदन पर लगाया अंगूठा, एसडीएम ने किया रिजेक्ट

ाजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक बार फिर चर्चा में है. इस बार चर्चा की वजह है उनका बेटा और बहू. उनके बेटे और बहू ने हाल ही में बारां जिले के अटरु नगरपालिका क्षेत्र में वोटर बनने के लिए आवेदन किया था. लेकिन एसडीएम ने उसे खारिज कर दिया है. इसका कारण है उनका आवेदन में साइन करने की जगह अंगूठे लगाना. एसडीएम ने जब पूरे मामले की जांच करवाई तो सामने आया के शिक्षा मंत्री के बेटे और बहू वहां रहते ही नहीं हैं. दिलावर का बेटा अटरु से पालिका अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल बताया जा रहा है. इसी के लिए यह पूरी कवायद की जा रही है.

No comments