जयपुर में साड़ी की दुकान में भीषण आग:दो किलोमीटर तक दिखा धुआं
जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में बुधवार देर रात साड़ी की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी की करीब 2 किलोमीटर तक आग और धूआं दिखाई दिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने के लिए सात दमकल की गाडिय़ां मौके पर लगाई गईं। दमकलकर्मियों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

No comments