जीएसएस पर किसानों का धरना:तीन दिन से बिजली समस्या से परेशान
फलोदी के आऊ के लूणा गांव में बिजली की समस्या से परेशान किसानों ने लूणा जीएसएस के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। चिमाणा सहायक अभियंता क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इन किसानों ने आपूर्ति में लगातार आ रही बाधाओं पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
किसानों ने कहा कि पिछले तीन दिनों से बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

No comments