Breaking News

सोने में तेजी जारी, चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट

ोने की शुरुआत सोमवार को तेजी के साथ हुई और दाम 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। हालांकि, चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 678 रुपए की तेजी के साथ 1,63,116 रुपए पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में 1247 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,45,350 रुपए पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने में तेजी और चांदी में गिरावट दर्ज की गई।

No comments