शिव चौक पर श्री कृष्ण जोधपुर मिष्ठान भंडार का शुभारंभ
श्रीगंगानगर में शिव चौक स्थित श्री कृष्ण जोधपुर मिष्ठान भंडार का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के मधुसूदन बिहानी, सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड़, प्रशासनिक अधिकारियों एवं व्यापारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर प्रतिष्ठान संचालक परिवार को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर धार्मिक विधि-विधान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्मचारी कल्याण स्वरूप महाराज, श्री धर्म संघ संस्कृत महाविद्यालय, श्रीगंगानगर के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

No comments