जयपुर में एसयूवी कार की टक्कर से स्कूल बस पलटी- 19 बच्चे घायल, 'ओवरटेक' की वजह से हादसा
जयपुर जिले के निकटवर्ती जोबनेर कस्बे के महला रोड पर एक निजी विद्यालय की बस को ओवरटेक करने के प्रयास में एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद स्कूल बस और कार दोनों ही सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गईं। इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार 19 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पलटी हुई बस से चीखते-चिल्लाते मासूम बच्चों को बाहर निकाला।

No comments