Breaking News

भगवान हनुमान को प्रार्थी बनाकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग


धौलपुर में युवा कांग्रेस ने अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चंदा गड़बड़ी के मुद्दे पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान को प्रतीकात्मक रूप से प्रार्थी बनाकर निहालगंज थाने में स्नढ्ढक्र दर्ज कराने की मांग की।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गुलाब बाग चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से वे नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में निहालगंज थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक ज्ञापन सौंपकर कथित चंदा चोरों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

No comments