Breaking News

महंगा हुआ सोना-चांदी


आज मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर सोना 1801 रुपए की बढ़त के साथ 1,54,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में भी 1874 रुपए की तेजी आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,38,741 रुपए पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुएं तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं।  
कोमेक्स पर सोना 4,446.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,419.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 54.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,474.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

No comments