Breaking News

उदयपुर में मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किया ध्वजारोहण: शहीदों के परिवारों का किया सम्मान


उदयपुर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। गांधी ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम में सुबह 9 बजे जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मंत्री ने मार्च पोस्ट की सलामी ली और परेड़ का निरीक्षण किया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट की टुकडिय़ों ने मार्च पास्ट किया। समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए हैं।
समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिवारों का शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

No comments