निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच तखतगढ़ में 1.02 करोड़ कैश बरामद
निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच पाली के तखतगढ़ में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 1 करोड़ 2 लाख रुपये की नकदी बरामद की है. वाहन की तलाशी में घी के पांच बड़े बॉक्स भी मिले. पुलिस के अनुसार वाहन में पति-पत्नी सवार थे और उन्होंने रकम प्लॉट बेचकर ले जाने की बात कही है. देर रात तक चली कार्रवाई में पुलिस ने नकदी और घी के दस्तावेजों की जांच शुरू की. प्राथमिक जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में पति-पत्नी सवार थे. दोनों के जालौर जिले के सियाणा निवासी होने की बात सामने आई है.

No comments