प्रदेश में वोटर-लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी दिन:31 अगस्त को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
राजस्थान में आज वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख है। 18 साल से ज्यादा आयु के युवा जो वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़वा पाए, वो आज तक ही अपना नाम जुड़वा सकेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से फाइनल वोटर लिस्ट 31 अगस्त को जारी की जाएगी।
बता दें कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके पहले चरण की वोटिंग 9 सितंबर को होगी। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से रह गया है तो आज उसके पास आखिरी दिन है।

No comments