उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों की बैठक में कई निर्णय लिए गए
राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तरप्रदेश की सीमाओं से सटे पूर्वी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में कानून एवं व्यवस्था मजबूत रखने पर रणनीति पर विचार के लिए दोनों प्रांतों के पुलिस अधिकारियों की अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
भरतपुर जिले की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी थाना परिसर में आयोजित बैठक में सीमा क्षेत्रों पर संयुक्त गश्त बढ़ाने, संवेदनशील मार्गों पर जांच चौकी स्थापित करके नाकाबंदी मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने पर सहमति जताई गई।

No comments