Breaking News

नीट यूजी के पैटर्न में होगा बड़ा बदलाव, सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने बताया प्लान


राष्ट्रीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर इसकी जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि लगभग 22 लाख अभ्यर्थियों वाली इस परीक्षा को मौजूदा पेन-पेपर मोड से हटाकर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में बदलने के विकल्प पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. इसके साथ ही दो चरणों- मेन और एडवांस्ड में आयोजित करने पर विचार हो रहा है.
इस साल की नीट परीक्षा के पेपर लीक के बाद दाखिल याचिकाओं का जवाब देते हुए सरकार ने बताया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की 8 मुख्य परीक्षाओं में से 7 पहले ही ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही हैं. 

No comments