रोडवेज ड्राइवर के कमरे से डेढ़ लाख रुपए की नगदी चोरी
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ आगार में नियुक्त ड्राइवर के अनूपगढ़ स्थित कमरे से डेढ़ लाख रुपए से अधिक की नगदी व दस्तावेज चोरी हो गये। जिस वक्त चोरी हुई, उस वक्त ड्राइवर अपने कमरे में सो रहा था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीलीबंगा तहसील के गांव लिखमीसर निवासी 59 वर्षीय सुखदेव सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह रोडवेज अनूपगढ़ आगार में चालक के पद पर नियुक्त है। मैंने अनूपगढ़ में धानमंडी गेट नम्बर 6 के सामने कमरा किराये पर लिया हुआ है। 20 अगस्त की रात एक बजे ड्यूटी ऑफ करके कमरे पर आया। डेढ़ बजे सो गया।

No comments