Breaking News

एसआई भर्ती फिजिकल टेस्ट-बहन की जगह आई फर्जी कैंडिडेट:बीमारी का बहाना कर मास्क नहीं हटाया

अलवर में एसआई भर्ती के फिजिकल टेस्ट में अपनी बहन की जगह फर्जी कैंडिडेट बनकर आने का मामला सामने आया है। हाड़ा रानी बटालियन प्रबन्धन की ओर से अजमेर के अलवर गेट थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अलवर गेट थाने के उपनिरीक्षक राकेश ने बताया कि एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट्स की शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा सीआरपीएफ ग्राउंड में हुई। कैंडिडेट्स मुन्नी की जगह उसकी बहन आई और उसने मुंह पर मास्क लगा रखा था, उसे हटाया नहीं और बीमारी का कारण बताया। साथ ही परीक्षा के लिए अगली डेट मांगी।

No comments