घी में गड़बड़ी मिलने पर 2 कंपनियों का लाइसेंस सस्पेंड
खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता को लेकर एफएसएसएआई ने दो कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। नई दिल्ली की मार्चे रिटेल प्रा. लि. का खाद्य लाइसेंस 30 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, दमन की एसडीपी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को अपने घी के उत्पाद बेचने से रोक दिया गया है। जांच के दौरान दोनों कंपनियों में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर कमियां सामने आई थीं।
एफएसएसएआई के अनुसार, मार्चे रिटेल के फूड बिजनेस परिसर के निरीक्षण और उसके बाद की गई जांच में कई गंभीर गैर-अनुपालन पाए गए। इन खामियों का संबंध प्रतिष्ठान की डिजाइन व्यवस्था, संचालन से जुड़े नियंत्रण, साफ-सफाई और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता से था।

No comments