राजस्थान में अरविंद केजरीवाल की आप ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचलें रफ़्तार पकडे हुए हैं। चुनावी शंखनाद के तुरंत बाद से ही प्रमुख राजनीतिक दलों में टिकटों की रेस तेज हो गई है। इसी 'मुकाबलेÓ में आम आदमी पार्टी ने अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी दलों कांग्रेस-भाजपा से बाज़ी मार ली है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए 11 अलग-अलग वार्डों में अपने प्रत्याशियों की पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की यह सूची सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर आधिकारिक रूप से साझा की है।

No comments