चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
बारां शहर में हुई चाकूबाजी की घटना में युवक विशाल महावर की मौत के बाद शनिवार सुबह मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल रोड पर जमा हो गए और कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे परिजनों और लोगों का कहना था कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

No comments