पिकअप से 44 भेड़-बकरियां बरामद:राजस्थान के दो आरोपियों को दबोचा
हरियाणा के महेंद्रगढ़ के सदर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 35 भेड़ और 9 बकरियां बरामद की हैं। पुलिस ने पशुओं को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरकर ले जा रहे राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान उप निरीक्षक किरपाल सिंह को एक मुखबिर से सूचना मिली कि नारनौल की ओर से आ रही पिकअप में बड़ी संख्या में भेड़-बकरियों को ठूंसकर ले जाया जा रहा है।

No comments