Breaking News

रामगंजमंडी कृषि मंडी आज से 22 अगस्त तक बंद:व्यापारी-मुनीम वार्षिक यात्रा पर


रामगंजमंडी की कृषि उपज मंडी में आज 15 अगस्त से 22 अगस्त तक नीलामी और सभी व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। इस दौरान मंडी यार्ड में कृषि उपज की बोली और खरीद-बिक्री नहीं होगी। मंडी प्रशासन और व्यापारिक संगठनों ने किसानों से इस अवधि में अपनी उपज मंडी न लाने की अपील की है।
ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश धाकड़ और सचिव योगेश दलाल ने बताया कि मंडी के मुनीम गुमास्ता संघ के सदस्य 15 से 21 अगस्त तक सात दिवसीय वार्षिक यात्रा पर रहेंगे। इसके अलावा, मंडी व्यापारी एसोसिएशन के सदस्य 18 से 22 अगस्त तक यात्रा पर रहेंगे।

No comments