Breaking News

पहाड़ों में तेज बारिश, बद्रीनाथ हाईवे 30 मीटर वॉशआउट:पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ-मरवाड़ी पुल से आगे हाथीपहाड़ के पास सड़क करीब 30 मीटर तक वॉशआउट हो गई। हाईवे बंद होने से बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा प्रभावित हुई है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। चमोली में ही भूस्खलन के चलते निजमुला मार्ग बंद है। वहीं, पिथौरागढ़ में आज सुबह लैंडस्लाइड हुई है, जिससे एलागाड़ में धारचूला-गुंजी सड़क बंद हो गई है।

No comments