Breaking News

राजस्थान मौसम अलर्ट : 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी; बारिश और तेज हवाओं की संभावना


भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा राज्य के कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादलों की गरज के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 
मौसम विभाग के अनुसार चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, ब्यावर, पाली, बीकानेर, नागौर, फलोदी एवं संबंधित आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

No comments